व्यंग्य: सुपरपावर का ‘सरेंडर स्पेशल’!

Posted on
  • by
  • Shah Nawaz
  • in
  • Labels: , , ,
  • सभ्यता खत्म करने का ठेका लेकर निकले ट्रम्प आखिर खुद ही “सरेंडर स्पेशल” लेकर बैठ गए। दुनिया को डराने निकले थे, और खुद ही डरावनी फिल्म का कॉमेडी सीन बन गए! 🤪


    250 साल पुरानी एक महान अमेरिकी सभ्यता की हालत अब ऐसी लग रही है जैसे पुराना स्मार्टफोन — दिखता अभी भी “प्रो”, पर अंदर से हैंग! एटॉमिक ताकत का जो ढोल पीटा गया था, वो निकला वही — दूर से धांसू, पास से फुस्स पटाखा।


    अब दुनिया भर के देश लाइन में खड़े हैं — “भाईसाहब, जो नुकसान हुआ है उसका UPI ID दीजिए, क्लेम भेजना है!” और अगर पैसे की दिक्कत हो, तो ट्रम्प टावर की “क्लियरेंस सेल” लगा दो — “आज लो, कल पछताओ ऑफर” 😄


    और इस युद्ध के बाद की असलियत यह है कि — दुनिया की “सुपरपावर” वाली कुर्सी अब अमेरिका के नीचे से खिसककर रूस, चीन और ईरान के पास चली गई है। अमेरिका का हाल ऐसा कि जैसे इंटरव्यू में बहुत अंग्रेज़ी झाड़ी, और आख़िर में “We’ll get back to you” सुनकर घर आ गया। 😂


    निष्कर्ष: शोर बहुत था, शो कम निकला… और अंत में अमेरिका वही निकला — “बड़ा खिलाड़ी, लेकिन खाली पिच”! 😜

    3 comments:

    1. Replies
      1. शुर्क्रिया राजीव भाई 😊

        Delete
      2. युद्ध से जमीन जीती जा सकती है दिल नहीं, असली राजा वही होता है जो दिलों को जीते, दिलों को जीतने के लिए प्रेम करुणा व न्याय का होना जरूरी है

        Delete

     
    Copyright (c) 2010. प्रेमरस All Rights Reserved.