मुहम्मद (स.) ने मालूम किया कि सबसे गरीब शख्स कौन है, तो लोगों ने कहा कि जिसके पास धन-दौलत नहीं है।
तब आप (स.) ने फ़रमाया कि सबसे गरीब वोह है जो ज़िन्दगी में लाखों-करोंड़ों अच्छे कामों से अपनी झोली भर कर ले कर गया, मगर लोगों के हक़ अता नहीं किए। इंसाफ के दिन उसके सारे अच्छे काम उनकी झोली में चले जाएँगे जिनका हक़ मारा होगा और इस तरह वोह खाली हाथ रह जाएगा।
जैसे कि किसी पर तोहमत लगाई होगी, किसी का दिल दुखाया होगा, रास्ते में कूड़ा फैलाया, लाल बत्ती तोड़ी और ग्रीन लाइट वालों की जगह खुद निकल गया, प्यासे को पानी नहीं पिलाया, किसी से उधार लिया और लौटाया नहीं, अपनी कमाई में से पडौसियों, रिश्तेदारों, यतीमों तथा गरीबों का हक़ उनतक नहीं पहुँचाया, ख़ुद खाना खा लिया और पडौसी भूखा रहा, गरीब / यतीम को दिखा-दिखा (प्रदर्शित) कर वह खाना खाया जो उनको मयस्सर नहीं है, इत्यादि...
जब सवाब (पुन्य) में से कुछ नही बचेगा, मगर लोगों के हक़ बचे होंगे तो उनके गुनाह इसके हिस्से में लिख दिए जाएँगे। (व्याख्या)
अगर आप रोज़ के काम में बहुत ज़्यादा समय बर्बाद कर देते हो… या ऑनलाइन कमाई शुरू करना चाहते हो… तो ChatGPT आपके लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।
तो दोस्तों आज हम डिस्कस कर रहे हैं कि ChatGPT को डेली लाइफ और कमाई के लिए कैसे इस्तेमाल करें, वो भी बिल्कुल आसान तरीके से, बिना किसी बड़ी टेक्निकल डिग्री के।
🛠️ भाग 1: Daily Work के लिए ChatGPT का इस्तेमाल
✅ 1. ऑफिस और प्रोफेशनल काम
अगर आप ऑफिस में काम करते हो, तो ChatGPT की मदद से आप प्रोफेशनल ईमेल लिख सकते हो, रिपोर्ट्स तैयार कर सकते हो, और प्रेज़ेंटेशन के पॉइंट्स भी बना सकते हो।
जैसे कि अगर आप लिखेंगे कि "लीव के लिए इंग्लिश में एक प्रोफेशनल ईमेल लिखो तो यह तुरंत आपको लिखकर दे देगा।"
✅ 2. स्टूडेंट्स और पढ़ाई
स्टूडेंट्स के लिए ChatGPT एक स्मार्ट टीचर की तरह है। नोट्स बनाना, मुश्किल टॉपिक समझना और एग्ज़ाम के लिए शॉर्ट समरी तैयार करना — सब कुछ मुमकिन है।
✅ 3. कंटेंट क्रिएशन (YouTube / Instagram)
अगर आप यूट्यूबर हो या बनना चाहते हो, तो ChatGPT से वीडियो आइडियाज़, स्क्रिप्ट, टाइटल, डिस्क्रिप्शन, टैग्स, हैशटैग और थंबनेल तक तैयार करवा सकते हैं।
💰 भाग 2: ChatGPT से कमाई कैसे करें
💸 1. फ्रीलांसिंग
आज के टाइम में फ्रीलांसिंग का स्कोप बहुत ज़्यादा है। ChatGPT की मदद से आप कंटेंट राइटिंग, ब्लॉग राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स का काम कर सकते हैं।
तो फिर ChatGPT से स्क्रिप्ट लिखवाइये और Fiverr, Upwork, Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर काम शुरू कीजिए।
💸 2. YouTube ऑटोमेशन
आप बिना कैमरा दिखाए भी YouTube चैनल चला सकते हैं। ChatGPT से स्क्रिप्ट लिखवाइए, वॉइस ओवर के लिए AI वॉइस का इस्तेमाल कीजिए, मतलब उस स्क्रिप्ट को अपलोड करके AI वॉइस में बदलिए और वीडियो बनाकर अपलोड कर दीजिए।
AI टूल्स से एनिमेटेड वीडियो भी बनाई जा सकती है, अगर आप कहेंगे तो इसके ऊपर मैं जल्द ही एक डिटेल्ड वीडियो बनाकर अपलोड कर दूँगा। अगर आपको इसके ऊपर जानकारी चाहिए तो कमेंट में बताइए।
💸 3. रिज़्यूमे और प्रोफाइल सर्विस
बहुत सारे लोग आज भी प्रोफेशनल रिज़्यूमे नहीं बना पाते। आप ChatGPT से रिज़्यूमे, LinkedIn प्रोफाइल और कवर लेटर बनाकर पैसे कमा सकते हो।
💸 4. ऑनलाइन टीचिंग और कोर्स भी इनकम का अच्छा सोर्स है
अगर आपको किसी भी सब्जेक्ट की थोड़ी भी जानकारी है, तो ChatGPT कोर्स आउटलाइन, नोट्स और आसान एक्सप्लेनेशन तैयार करने में आपकी मदद करेगा।
ध्यान रखिए, ChatGPT कोई जादू नहीं है, ये सिर्फ़ एक टूल है। मेहनत आपको खुद करनी होगी,
इसको शॉर्टकट नहीं, बल्कि सपोर्ट सिस्टम समझिए।
जो लोग आज AI सीख रहे हैं, कल वही लोग सबसे आगे होंगे। इसलिए आज से ही ChatGPT को अपने रोज़ के काम का हिस्सा बना लीजिए।
दोस्तों, अगर आपका अपना परिवार आपकी मुहब्बत की वजह से आपकी जान लेने का फ़ैसला कर ले…
तो उसे क्या कहंगे? इज़्ज़त? सम्मान? या फिर सीधी-सीधी इंसानियत की हत्या?
आज हम एक ऐसी ही सच्ची घटना पर डिस्कशन करने जा रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले में हुई, और जिसने पूरी इंसानियत का सर शर्म से झुका दिया है।
यह मामला है मुरादाबाद ज़िले के उमरी सब्ज़ीपुर गाँव का।
यहाँ रहने वाली एक लड़की जो कि हिंदू समुदाय से थी और एक लड़का जो कि मुस्लिम समाज से आता था, बहुत वक्त से एक-दूसरे को जानते थे। पसंद करते थे। दोनों बालिग थे। दोनों समझदार थे।
और दोनों ने तय किया था कि वे शादी करके एक साथ ज़िंदगी बिताएँगे। लेकिन उनकी यह मुहब्बत कुछ लोगों को नागवार गुज़री।
लड़की का परिवार, ख़ासकर उसके भाई, इस रिश्ते के सख़्त खिलाफ़ थे। उन्होंने कई बार लड़की पर दबाव बनाया, धमकियाँ दीं, और कहा गया कि “यह रिश्ता हमारे समाज की इज़्ज़त के ख़िलाफ़ है।”
लेकिन जब लड़की और लड़के ने अपना फ़ैसला बदलने से इनकार कर दिया, तो मामला बहस से आगे बढ़ गया।
पुलिस जांच के मुताबिक, लड़की के परिवार के कुछ लोगों ने दोनों को बहाने से एक जगह बुलाया। वहाँ उन्हें बंधक बनाया गया, उनके साथ मारपीट की गई, और फिर बेरहमी से दोनों का क़त्ल कर दिया गया।
क़त्ल के बाद, इस जघन्य अपराध को छुपाने के लिए उनके शवों को गाँव के बाहर एक सुनसान जगह पर दफ़ना दिया गया।
कुछ दिनों तक दोनों के बारे में कोई खबर नहीं थी।लेकिन जब मामला सामने आया, तो पुलिस ने जांच की, शव बरामद हुए, और इस तरह सच्चाई सबके सामने आ गई।
पुलिस के अनुसार, यह हत्या लड़की के सगे भाइयों द्वारा की गई, और इसे ऑनर किलिंग यानी सम्मान के नाम पर हत्या के रूप में दर्ज किया गया।
दोस्तों, हमें यहाँ रुककर सोचना चाहिए।
क्या वाकई यह “सम्मान” था? बताइए ज़रा…
किस क़ानून में लिखा है कि प्यार करना अपराध है?किस धर्म में लिखा है कि इंसान की जान ले ली जाए? किस समाज में यह तय किया गया कि परिवार ही ख़ुदा बन जाएगा?
यह कोई सम्मान नहीं था। यह था — डर, नफ़रत और समाज से मिलने वाले तानों से उपजा हुआ ग़ुस्सा। जिसे मुहब्बत की कुर्बानी देकर शांत किया गया।
और सवाल यह है कि क्या अब वो सम्मान बच गया होगा? सवाल यह है कि हमारा क़ानून क्या कहता है?
भारत का संविधान साफ़ कहता है — कि हर बालिग नागरिक अपनी ज़िंदगी का फ़ैसला खुद ले सकता है। धर्म, जाति या समाज के नाम पर किसी की हत्या सीधा मर्डर है। ऑनर किलिंग कोई अलग परंपरा नहीं, बल्कि एक जघन्य अपराध है।
दोस्तों, सबसे डरावनी बात यह नहीं है कि हत्या हुई।उससे भी डरावनी बात यह है कि आज भी बहुत से लोग कहते हैं कि — “गलत तो किया… लेकिन समाज में तो ऐसा ही होता है।”
याद रखिए, जब हम “ऐसा ही होता है” कह देते हैं, उसी दिन हम अगली हत्या को जायज़ बना देते हैं।
असल इज़्ज़त इसमें नहीं है कि लोग क्या कहेंगे।दुनिया के लोग तो किसी भी हालत में नहीं छोड़ते हैं, पर अगर कोई सख्त ज़रूरत पड़ जाए तो कोई काम भी नहीं आता है
असल इज़्ज़त इसमें है कि आपका बच्चा ज़िंदा है, महफ़ूज़ है और ख़ुश है। असल इज़्ज़त इसमें है कि आप इंसान बने रहें, क़ातिल नहीं।
किसी इंसान के क़त्ल की इजाज़त हमें कोई धर्म कभी नहीं दे सकता है।
आपका बच्चा आपकी इज़्ज़त नहीं है, आपकी ज़िम्मेदारी है।
हालाँकि मैं यह हमेशा से कहता आया हूँ कि अलग-अलग धर्म के मानने वाले लड़के और लड़की में से दोनों या कोई एक भी अगर धार्मिक है तो उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे मामलों में शादी के बाद बहुत ज़्यादा कॉम्प्लीकेशन्स होती हैं, बल्कि प्रोब्लम्स इतनी ज़्यादा बढ़ जाती हैं कि साथ में रहना भी एक अज़ाब बन जाता है।
ऐसे में दोनों में से कोई एक अगर अपना धर्म बदलता है तो यह तो उल्टा अपनी आस्था का मज़ाक उड़ाना होता है, क्योंकि धर्म सिर्फ और सिर्फ आस्था बदलने पर ही बदला जा सकता है। डर, लालच या प्रेम की वजह से धर्म बदलने का नाटक तो हो सकता है, पर आस्था हरगिज़ नहीं बदल सकती है।
पर अगर दोनों ने फैसला कर ही लिया तो फिर ऐसे में उनके परिवार वाले भी रोककर क्या हासिल कर लेंगे? अगर आप उनके फैसले से सहमत नहीं हैं तो आने वाली कम्प्लीकेशन पर उनके साथ डिस्कशन करिये, हम बस इतना ही कर सकते हैं। इसके बाद हमारा काम खत्म।
अगर वो फिर भी नहीं माने तो उन्हें उनके हाल पर छोड़ दीजिये।
उनकी ख़ुशी के लिए दुआ कीजिये, क्योंकि वो आपकी संतान हैं, बहन या भाई हैं। उन्हें अपनी ज़िन्दगी जीने का उतना ही हक़ है, जितना आपको या दुनिया के किसी भी इंसान को है!
दोस्तों, उमरी की यह घटना सिर्फ़ दो लोगों की मौत नहीं है। यह हमारे समाज की सोच पर एक काला धब्बा है।
जैसा कि दिल्ली में अंकित सक्सेना की हत्या से लगा था।
अगर आज भी हमने यूँ बेगुनाहों को क़त्ल होते देखा और चुप रहे, तो कल हमारी चुप्पी किसी और की कब्र खोदेगी।
अगर आप इस सोच के खिलाफ़ हैं, तो आवाज़ उठाइये, चुप्पी मत अपनाइए।
दया और न्याय का स्थान
-
मुसलमानों के लिए यह ज़रूरी है कि वह जान और मान लें कि इस्लाम दया और न्याय का
धर्म है. इस्लाम के लिए इस्लाम के अलावा अगर कोई और शब्द इसकी पूरी व्याख्या
कर सक...