यह नया पैटर्न है: अहमद बुहारी 31 महीने जेल में रहे, कंपनी बिक गई, फिर कोर्ट में केस खारिज

जाँच एजेंसियों के इस्तेमाल पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, राजनैतिक ही नहीं कारोबारी डील्स के भी पैटर्न सामने आ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल के साथ क्या हुआ, सबने देख ही लिया है। बहुत से बड़े कारोबारियों को भी उसी PMLA के तहत सालों तक गिरफ्तार करके रखा गया, ब्लैकमेल करने के आरोप लगे। आइए एक और मामले को देखते हैं!

2022 में चेन्नई के कारोबारी अहमद ए.आर. बुहारी को ईडी ने लगभग 542 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया। आरोप यह था कि उनकी कंपनी ने कम गुणवत्ता वाले कोयले को ऊँचे दाम पर सरकारी कंपनियों को सप्लाई किया और उससे जुड़ी रकम को विदेशों के रास्ते घुमाया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें लंबा समय जेल में बिताना पड़ा। कई बार ज़मानत की कोशिश हुई, लेकिन अदालतों से राहत नहीं मिली। इस दौरान मीडिया में भी मामला लगातार चलता रहा और उन्हें एक बड़े “कोल स्कैम” के चेहरे की तरह पेश किया गया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जब कानूनी लड़ाई चल रही थी, उसी बीच उनकी कंपनी Coastal Energen आर्थिक संकट में फँसती चली गई। कर्ज़ बढ़ा, कारोबार कमजोर पड़ा और आखिरकार मामला insolvency process तक पहुँच गया। बाद में Adani Power और एक निवेश समूह के consortium ने कंपनी के अधिग्रहण की प्रक्रिया में प्रवेश किया और कंपनी पर उनका नियंत्रण स्थापित हो गया। यानी जिस कारोबारी समूह ने कभी यह प्रोजेक्ट खड़ा किया था, वह धीरे-धीरे उससे बाहर हो गया।

फिर कई साल बाद अदालतों में तस्वीर बदलने लगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने मूल CBI केस को ही खारिज कर दिया। उसके बाद Madras High Court और विशेष CBI अदालत में भी कार्रवाई टिक नहीं पाई। अदालतों ने कहा कि जब मूल अपराध का आधार ही नहीं बचता, तो PMLA का मामला भी अपने आप कमजोर हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुहारी ने करीब 31–32 महीने जेल में बिताए, जबकि अंतिम रूप से एजेंसियाँ आरोप साबित नहीं कर सकीं।  

यहीं से यह मामला सिर्फ एक कारोबारी विवाद नहीं रह जाता, बल्कि एक बड़े सवाल को जन्म देता है। सवाल यह कि अगर किसी उद्योगपति पर गंभीर आरोप लगते हैं, एजेंसियाँ सक्रिय होती हैं, कंपनी आर्थिक रूप से टूट जाती है, और सालों बाद अदालत कहे कि मामला साबित ही नहीं हुआ — तो उस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? क्योंकि अदालत से बरी हो जाना और जिंदगी पहले जैसी हो जाना, दोनों अलग बातें हैं। तब तक प्रतिष्ठा जा चुकी होती है, कारोबार हाथ से निकल चुका होता है और बाज़ार में भरोसा टूट चुका होता है।

भारत में अब इस तरह के मामलों को लोग सिर्फ कानूनी केस की तरह नहीं देखते। इसमें एक पैटर्न दिखाई देने लगा है — पहले जांच, फिर लंबी कानूनी लड़ाई, फिर कारोबारी कमजोरी, फिर insolvency, और अंत में किसी बड़े कॉरपोरेट समूह द्वारा अधिग्रहण। यही मामला राजनैतिक विरोधियों को निपटाने का भी नज़र आ रहा है। आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने को कोशिशें सबके सामने हैं। उसके सारे बड़े लीडर्स गिरफ़्तार हुए थे, महीनों, सालों जेल में रहे, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी को थी कि यह केस दो मिनट भी अदालत में नहीं टिकेगा और फिर सेशन कोर्ट ने केस को सुनवाई लायक़ भी नहीं समझा, यहाँ तक कहा कि जाँच एजेंसी कोई एक भी सबूत पेश नहीं कर पायी हैं।

यह धारणा सही है या गलत, यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन लोकतंत्र के लिए सबसे संवेदनशील स्थिति वही होती है जब जनता को कानून और संस्थाओं की निष्पक्षता पर शक होने लगे।

अगर बात व्यापार की करें तो किसी भी लोकतंत्र में बाजार सिर्फ पैसों से नहीं चलता, भरोसे से भी चलता है। और जब लोगों को यह महसूस होने लगे कि सफलता मेहनत, जोखिम और प्रतिस्पर्धा से कम, जबकि सत्ता के करीब होने से ज़्यादा तय होती है, तब नुकसान सिर्फ एक कारोबारी का नहीं होता — पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगते हैं।

Read More...

कॉकरोच जनता पार्टी’ से डरी सरकार? ट्विटर अकाउंट सस्पेंड


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर आखिरकार गाज गिर ही गई… सोचिए मोदी सरकार कितना डरती है अपने ख़िलाफ़ उठने वाली आवाज़ों से, ख़ासतौर पर GenZ यानी युवाओं से…


CJP का X (ट्विटर) अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है। कहीं डर ये तो नहीं कि मज़ाक-मज़ाक में शुरू हुई ये आवाज़, GenZ का बड़ा आंदोलन न बन जाए…?


सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हुई इस सैटायरिकल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP का अकाउंट भारत में “Withheld” कर दिया गया।


पार्टी से जुड़े अभिजीत दीप्के ने खुद इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि @CJP2029 अकाउंट को “in response to a legal demand” कहकर भारत में रोक दिया गया है।


अभिजीत ने पोस्ट करते हुए लिखा —

“जैसा उम्मीद था, Cockroach Janta Party का अकाउंट इंडिया में withheld कर दिया गया…”


बस फिर क्या था…

कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

लोग पूछने लगे —

क्या अब व्यंग्य से भी डर लगने लगा है?


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शुरुआत में सिर्फ एक मज़ाक थी, लेकिन देखते ही देखते ये इंटरनेट की सबसे दिलचस्प आवाज़ बन गई।

सिर्फ 6 दिनों में इसके इंस्टाग्राम पर 11.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।


महुआ मोइत्रा, कीर्ति आज़ाद से लेकर दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा, उर्फी जावेद, कुणाल कामरा, हिमांशी खुराना जैसे कई बड़े नाम इस ट्रेंड से जुड़ गए।


असल में ये पूरा आंदोलन उस बयान के बाद शुरू हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत द्वारा कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने की बात वायरल हुई।


जिस शब्द को ताने की तरह इस्तेमाल किया गया… उसी को GenZ ने अपनी पहचान बना लिया।


अब इंस्टाग्राम रील्स और मीम पेजों पर युवा मज़ाक में कह रहे हैं —

“हाँ, मैं कॉकरोच हूँ…”

और फिर अपनी बेरोजगारी, आलस, ओवरथिंकिंग और हमेशा ऑनलाइन रहने वाली जिंदगी को हँसते-हँसते बयान कर रहे हैं।


लेकिन इस हँसी के पीछे एक चुभन भी है।

सिस्टम से नाराज़गी…

भविष्य को लेकर डर…

और अनसुना कर दिए जाने का दर्द…


CJP के मेनिफेस्टो में भी सिर्फ मीम नहीं, कई गंभीर मांगें हैं —

रिटायर जजों को राज्यसभा सीट जैसा कोई लाभ नहीं मिले,

महिलाओं को 50% आरक्षण मिले,

दल-बदल करने वाले नेताओं पर 20 साल का बैन लगे,

और छात्रों से री-चेकिंग के नाम पर फीस न वसूली जाए।


इस पार्टी की “मेंबरशिप” भी अपने आप में एक तंज है —

अगर आप बेरोजगार हैं, आलसी हैं, और ज़रूरत से ज़्यादा ऑनलाइन रहते हैं… तो आप इसके “योग्य सदस्य” हैं।


कॉकरोच इसके लिए सिर्फ एक कीड़ा नहीं, बल्कि एक प्रतीक है।

एक ऐसे सिस्टम का प्रतीक…

जो लोगों के मुताबिक इतना सड़ चुका है कि अब युवा सड़कों और सोशल मीडिया पर उतरकर व्यंग्य में अपनी बात कह रहे हैं।


अब X अकाउंट पर रोक लगने के बाद सोशल मीडिया पर सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

हालांकि अब तक सरकार या X की तरफ से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है।


लेकिन एक बात साफ है —

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सिर्फ एक मीम नहीं रही… ये उस पीढ़ी की आवाज़ बनती जा रही है,

जो हँसते-हँसते अपना गुस्सा बोलना सीख गई है।


आप इसके ऊपर क्या सोचते हैं?

Read More...

क्या कुछ पलों का प्यार किसी की पूरी जिंदगी और भरोसे से ज्यादा कीमती हो सकता है?

ये हैं विनोद और उनकी पत्नी निधि। कॉलोनी में लोग इन दोनों को एक आदर्श couple माना करते थे। औरतें अक्सर कहती थीं, “पति हो तो विनोद जैसा…” और मर्द कहते थे, “बीवी हो तो निधि जैसी…” 💖 


विनोद अपनी पत्नी को सिर्फ पत्नी नहीं, बल्कि अपना सुकून मानते थे। उनके लिए निधि ही उनकी पूरी दुनिया थी। वहीं निधि भी एक जिम्मेदार पत्नी, मां और बहू थी। घर हमेशा खुशियों से भरा रहता था और देखने वालों को लगता था कि इस परिवार के पास हर खुशी मौजूद है। लेकिन कहते हैं ना… कई बार सबसे खूबसूरत दिखने वाले रिश्तों के पीछे सबसे खतरनाक राज छुपे होते हैं ⚠️


हरियाणा के Panipat में रहने वाले विनोद बराड़ा एक computer training center चलाते थे। वो सिर्फ पैसे कमाने वाले इंसान नहीं थे, बल्कि गरीब बच्चों को free में training भी देते थे और जरूरतमंदों के लिए भंडारे भी करवाते थे, इसी वजह से इलाके में उनकी बहुत इज्जत थी। लोग उन्हें नेक दिल इंसान मानते थे। 


लेकिन 21 October 2021 का दिन उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान लेकर आया जिसने सब कुछ बदल दिया। विनोद अपने center के बाहर बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार truck ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी! 😨


हादसा इतना भयानक था कि लोगों को लगा शायद वो बच नहीं पाएंगे। घंटों operation चला, दोनों पैरों की हड्डियाँ टूट चुकी थीं। कुछ दिनों बाद doctors ने उन्हें discharge तो कर दिया, लेकिन महीनों तक bed rest बताया गया।


घर आने के बाद निधि उनका खूब ख्याल रखती थी। पूरा परिवार यही उम्मीद कर रहा था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। उधर truck driver दीपक उर्फ Dev बार-बार यही कह रहा था कि ये accident जानबूझकर नहीं हुआ, truck का brake fail हो गया था। Police ने उसे arrest किया, लेकिन कुछ ही समय में उसे bail मिल गई। फिर आया 15 December 2021… वो दिन जिसने बराड़ा परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया! 😢


उस दिन निधि kitchen में खाना बना रही थी और विनोद अपने कमरे में आराम कर रहे थे। तभी main gate खुला होने का फायदा उठाकर एक आदमी हाथ में gun लेकर घर के अंदर घुस गया। वो सीधे विनोद के कमरे में गया, अंदर से दरवाजा बंद किया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 


गोलियों की आवाज सुनकर निधि भागती हुई दरवाजे तक पहुँची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। वो घबराकर बाहर मोहल्ले वालों को बुलाने लगी। लोग दौड़कर अंदर आए और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। तभी वो आदमी gun लहराते हुए बाहर निकला, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। Police तुरंत पहुँची और विनोद को hospital ले जाया गया, लेकिन doctors ने उन्हें मृत घोषित कर दिया! 💔


Police investigation में पता चला कि गोली चलाने वाला truck driver दीपक ही था। 


पूछताछ में उसने कहा कि विनोद केस वापस नहीं ले रहे थे, इसलिए गुस्से में उसने ये सब कर दिया। लेकिन विनोद के माता-पिता को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लग रहा था कि इस कहानी में कुछ छुपा हुआ है। फिर साल 2024 में इस case की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी Ajit Singh Shekhawat के हाथ में आई। तभी विनोद के छोटे भाई प्रमोद का Australia से message आया — “मुझे लगता है दीपक अकेला नहीं है… घर का कोई अपना भी इसमें शामिल है।”


इसके बाद Police ने secret investigation शुरू की। Deepak की call details और bank accounts खंगाले गए तो बार-बार एक ही नाम सामने आने लगा — Sumit। 


लगातार calls, पैसों का लेन-देन… सब कुछ उसी तक जाकर रुक रहा था। फिर police ने Sumit की पूरी details निकालीं और उसके बाद जो नाम सामने आया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई, वो नाम था — निधि बराड़ा… यानी विनोद की अपनी पत्नी।


जब police ने निधि को बुलाकर CCTV footage, call records और bank details सामने रखीं, तो आखिरकार वो टूट गई और उसने सारा सच कबूल कर लिया। 


निधि ने बताया कि 2021 में उसने gym join किया था, जहाँ उसकी मुलाकात trainer Sumit से हुई। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। जब विनोद को इस बारे में पता चला, तो घर में झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद निधि और Sumit ने फैसला किया कि अगर उन्हें साथ रहना है, तो विनोद को रास्ते से हटाना होगा। सबसे पहले truck accident करवाया गया, लेकिन विनोद बच गए। फिर दो महीने बाद उसी दीपक से गोली चलवाकर उनकी हत्या करवा दी गई! 😢


सोचिए… जिस इंसान ने अपनी पत्नी को अपनी दुनिया माना, जिसे वो अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था, उसी ने कुछ महीनों के रिश्ते के लिए उसे हमेशा के लिए मौत के हवाले कर दिया। आज निधि और Sumit दोनों जेल में हैं। लेकिन इस कहानी ने एक सवाल सबके दिल में छोड़ दिया — क्या कुछ पलों का प्यार किसी की पूरी जिंदगी और भरोसे से ज्यादा कीमती हो सकता है? 💭


#PanipatMurder #NidhiBarada #JusticeForVinod

Read More...

हर संकट का बहाना ‘युद्ध’ क्यों? दस साल की जवाबदेही पर बड़े सवाल


हर नाकामी का ठीकरा युद्ध पर फोड़ देना आसान है…

लेकिन सवाल ये है कि अगर हर समस्या की जड़ सिर्फ़ युद्ध है, तो फिर पिछले दस साल की नीतियों की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

आजकल टीवी स्टूडियो से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही लाइन दोहराई जा रही है —
“रुपया गिरा क्योंकि युद्ध हो गया… विदेशी निवेश भागा क्योंकि दुनिया में अस्थिरता है… तेल महंगा हुआ क्योंकि जंग चल रही है…”

लेकिन ज़रा ठंडे दिमाग़ से सोचिए।
क्या दुनिया में युद्ध सिर्फ़ भारत के लिए हुआ था?
क्या बाकी देशों की अर्थव्यवस्थाएँ किसी दूसरे ग्रह पर थीं?
और अगर हर चीज़ का कारण सिर्फ़ युद्ध है, तो फिर सरकारें होती किसलिए हैं?

1. रुपया इतना कमज़ोर क्यों हुआ? क्या युद्ध सिर्फ़ भारत पर हुआ था?

अगर युद्ध ही हर बर्बादी की वजह है, तो फिर सवाल ये है कि
दुनिया की बाकी करेंसीज़ उसी दौर में इतनी नहीं टूटीं जितना रुपया टूटा क्यों?

सच ये है कि किसी भी करेंसी की ताकत सिर्फ़ युद्ध से तय नहीं होती।
उसके पीछे कई चीज़ें होती हैं:

* देश में निवेश कितना आ रहा है
* एक्सपोर्ट कितना बढ़ रहा है
* सरकार का वित्तीय अनुशासन कैसा है
* बेरोज़गारी और महंगाई कितनी है
* विदेशी निवेशकों का भरोसा कितना बचा है

अगर लगातार निवेश घट रहा हो, मैन्युफैक्चरिंग का ढांचा कमजोर हो, आयात बढ़ते जाएँ और सरकार सिर्फ़ इवेंट मैनेजमेंट करती रहे, तो करेंसी दबाव में आएगी ही।

युद्ध ने असर डाला — इसमें बहस नहीं।
लेकिन हर गिरावट को युद्ध पर डाल देना ऐसा है जैसे घर की छत दस साल से टपक रही हो और आदमी बारिश को दोष देता रहे।

2. FII और FPI पिछले कई सालों से पैसा क्यों निकाल रहे हैं?

सबसे बड़ा सवाल यही है।
अगर वजह सिर्फ़ युद्ध है, तो विदेशी निवेशक 2020 से पहले भी पैसा क्यों निकाल रहे थे?

विदेशी निवेशक भावनाओं पर नहीं चलते, डेटा पर चलते हैं।
उन्हें चाहिए:

* नीति में स्थिरता
* टैक्स सिस्टम में भरोसा
* संस्थाओं की स्वतंत्रता
* न्यायिक पारदर्शिता
* बिज़नेस का अनुमानित माहौल

लेकिन यहाँ क्या दिखा?

* अचानक टैक्स फैसले
* रेगुलेटरी अनिश्चितता
* सरकारी दखल का डर
* बेरोज़गारी के आंकड़ों पर सवाल
* उपभोग क्षमता में गिरावट

ऊपर से शेयर बाज़ार कुछ बड़े कॉर्पोरेट घरानों के इर्द-गिर्द घूमता दिखे, तो निवेशक सतर्क हो जाते हैं।

युद्ध एक ट्रिगर हो सकता है,
लेकिन पाँच साल की पूँजी निकासी को सिर्फ़ युद्ध कह देना आधा सच नहीं, पूरा भ्रम है।

3. चाबहार पर अरबों खर्च करके पीछे क्यों हटे? रूस-ईरान से सस्ता तेल क्यों छोड़ा?

ये सवाल सिर्फ़ विदेश नीति का नहीं, रणनीतिक समझ का भी है।

Chabahar Port को इसलिए महत्वपूर्ण माना गया था क्योंकि इससे भारत को पाकिस्तान को बायपास करके अफ़ग़ानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँच मिलती थी।
और सबसे बड़ी बात — तेल सप्लाई के मामले में यह रणनीतिक सुरक्षा देता था।

लेकिन हुआ क्या?

* वर्षों तक धीमी प्रगति
* अमेरिकी दबाव के आगे झुकाव
* ईरान से तेल आयात लगभग बंद
* रूस से तेल लेने पर भी “अनुमति” वाली मानसिकता

सवाल उठता है:
अगर भारत “विश्वगुरु” और “रणनीतिक महाशक्ति” है, तो अपनी ऊर्जा नीति वॉशिंगटन देखकर क्यों तय करता है?

दुनिया के बड़े देश अपने हित देखते हैं।
भारत को भी वही करना चाहिए था।

रूस से यूरोप ने भी अलग-अलग रास्तों से व्यापार जारी रखा,
लेकिन यहाँ जनता को राष्ट्रवाद का भाषण मिला और नीति में निर्भरता बढ़ती गई।

4. पासपोर्ट रैंकिंग क्यों गिरती रही? इसका युद्ध से क्या लेना-देना?

Indian Passport की ताकत सिर्फ़ देशभक्ति के नारों से नहीं बढ़ती।
उसके पीछे दुनिया का भरोसा होता है।

पासपोर्ट मजबूत तब होता है जब:

* देश की अर्थव्यवस्था भरोसेमंद हो
* संस्थाएँ मजबूत हों
* विदेश नीति संतुलित हो
* नागरिकों की वैश्विक साख अच्छी हो

अगर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लगातार ध्रुवीकरण, धार्मिक तनाव, प्रेस फ्रीडम और संस्थागत कमजोरी की खबरें जाएँ, तो असर पड़ता है।

युद्ध का इससे सीधा संबंध नहीं है।
ये लंबे समय की शासन शैली का परिणाम होता है।

असली खेल क्या है?

आज हर आलोचना को “राष्ट्रविरोध” कह देना आसान बना दिया गया है।
अगर रुपया गिरे — युद्ध।
अगर बेरोज़गारी बढ़े — युद्ध।
अगर निवेश भागे — युद्ध।
अगर तेल महंगा हो — युद्ध।

मतलब सरकार कभी ज़िम्मेदार ही नहीं?

लोकतंत्र में सवाल पूछना गुनाह नहीं होता।
असल देशभक्ति अंधभक्ति नहीं, जवाबदेही मांगना होती है।

और सबसे दिलचस्प बात ये है कि
जो लोग हर बात पर “70 साल” गिनाते थे,
अब खुद पूरे दस साल की जवाबदेही से बचने के लिए हर वैश्विक संकट की आड़ ले रहे हैं।



आख़िरी बात

युद्ध ने असर डाला — बिल्कुल डाला।
लेकिन अच्छी सरकार वही होती है जो संकट में भी देश को संभाले।

पेट्रोल डीज़ल के दाम इतने वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय मार्केट में आधे से भी कम थे, तब भी तो सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों के खूब पैसा कमाया था, आज बढ़ रहे हैं तो उन्हें यह बोझ क्यों नहीं उठाना चाहिए?

और अगर हर असफलता के लिए हमेशा कोई बाहरी दुश्मन चाहिए, तो फिर “मजबूत नेतृत्व” का दावा किस बात का?

देश गोदी मीडिया के ज़रिए सेट किए गए नेरेटिव और टीवी डिबेट से नहीं चलता।
देश चलता है मज़बूत अर्थव्यवस्था, दूरदर्शी विदेश नीति, भरोसेमंद संस्थाओं और ईमानदार जवाबदेही से।

Read More...

क्या धार्मिक नफ़रत का शिकार बना अयान सैफी?

कभी-कभी एक खबर सिर्फ खबर नहीं होती… वो एक मां की टूटती दुनिया होती है, एक घर की बुझती रोशनी होती है… और एक सवाल बनकर रह जाती है—आख़िर इंसाफ कब मिलेगा?


दिल्ली के त्रिलोकपुरी से आई ये खबर दिल को झकझोर देती है। 16 साल का मासूम अयान सैफी


… एक ऐसा बच्चा, जो अभी जिंदगी को समझ ही रहा था, सपने देख रहा था… अचानक इस दुनिया से छीन लिया गया।  


बताया जा रहा है कि अयान अपने इलाके के पास मौजूद पार्क में था, जब कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। वो लोग सिर्फ झगड़ा करने नहीं आए थे… उनके हाथों में चाकू थे, और इरादे बहुत खतरनाक। अयान को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से चाकुओं से गोदा गया।


उसकी मां के लिए वो सिर्फ बेटा नहीं था… उसकी पूरी दुनिया था। “मेरा एक ही बच्चा था…” — ये कहते हुए मां की आवाज़ कांप जाती है। वो रोते-रोते बस एक ही बात कह रही है— मुझे इंसाफ चाहिए… मेरे बेटे के कातिलों को सज़ा चाहिए।


पर इस कहानी में दर्द सिर्फ इतना ही नहीं है… परिवार का आरोप है कि अयान को पहले से धमकियां मिल रही थीं। उसे मुल्ला, मुसल्ला, कटुवा कहकर बुलाया जाता था, डराया-धमकाया जाता था… लेकिन पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। काश अगर सुनवाई हो जाती तो आज एक माँ की दुनिया नहीं उजड़ी होती।


परिवार का कहना है कि ये सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। कई लोगों ने मिलकर उसे घेरा, हमला किया… और फिर सब कुछ खत्म कर दिया।


मीडिया से बातचीत में परिवार ने बताया कि अयान पर हमला करने वाले लड़के नहीं थे, बल्कि लंबे-चौड़े, कम से कम 30-35 साल के आदमी थे। अयान की माँ का कहना है कि मेरा बच्चा तो बस 16 साल का था। जब वह अपने एक दोस्त के साथ पार्क में खेल रहा था, तो कम से कम 8-10 लोगों ने उसे घेर लिया। उसने कभी किसी का कुछ बुरा नहीं किया था. वे उसे मुझसे छीन ले गए.


सबसे बड़ा सवाल यहीं खड़ा होता है—

अगर पहले ही सुनवाई हो जाती… अगर समय पर कदम उठाया जाता… तो आज अयान जिंदा होता!


अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है… लेकिन एक मां के लिए ये सब काफी नहीं है। उसके लिए तो उसकी दुनिया पहले ही खत्म हो चुकी है।


आख़िर में एक सवाल:

जब तक इंसाफ मिलेगा… क्या तब तक उस मां का दर्द कम हो पाएगा?

या ये भी एक और कहानी बनकर रह जाएगी… जिसे कुछ दिनों बाद हम सब भूल जाएंगे?

Read More...
 
Copyright (c) 2010. प्रेमरस All Rights Reserved.