सभी खास-ओ-आम को यौम-ए-आजादी मुबारक!


आप सभी को यौम-ए-आज़ादी मुबारक हो... इस आज़ादी को हासिल करने और बचाए रखने के लिए अनगिनत कुर्बानियाँ दी गयी हैं! आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रण करें कि हमारी कोशिश ऐसी हो कि वोह कुर्बानियाँ ज़ाया ना जाए। हमारी कोशिशें देश की फिज़ा को खुशगवार और तरक्की की ओर ले जाने वाली होनी चाहिए, जहाँ कोई इतना गरीब ना हो कि भूख से मर जाए, हर इक को इलाज मयस्सर हो, हर बच्चा स्कूल जा पाए।

दुआ करें कि हम मानसिक गुलामी से जल्द से जल्द आज़ाद हो जाएँ! रब करे हमारे मुल्क़ को जल्द से जल्द मुकम्मल आज़ादी हासिल हो!

जय हिन्द!








4 comments:

  1. शुक्रिया प्रवीण भाई, आज़ादी के पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ!

    ReplyDelete
  2. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें .... जय हिंद ।

    ReplyDelete