प्रणव दा की गुगली पर चिदम्बरम पगबाधा!

प्रणव दा ने अपनी गुगली से चिदम्बरम पर पगबाधा आउट की ज़बरदस्त अपील की हैं. अम्पायर फैसला बैट्समैन के हक में दे रहे हैं, हालाँकि सभी खिलाड़ी और दर्शक जानते हैं कि बैट्समैन आउट है या नॉट-आउट! 

अगर अम्पायर ने आउट करार नहीं दिया तो तीसरे अम्पायर से अपील की जा सकती है.

बहरहाल मैच का रुख चाहे जो भी हो, लेकिन मैच के बाद भी इस विकेट की गूंज देर तक सुनाई दिए जाने की संभावना है. क्योंकि यहाँ विकेट अपनी टीम के ही सदस्य ने उड़ाने की कोशिश की है.

10 comments:

  1. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टी की चर्चा कल बुधवार के चर्चा मंच पर भी की गई है!
    यदि किसी रचनाधर्मी की पोस्ट या उसके लिंक की चर्चा कहीं पर की जा रही होती है, तो उस पत्रिका के व्यवस्थापक का यह कर्तव्य होता है कि वो उसको इस बारे में सूचित कर दे। आपको यह सूचना केवल इसी उद्देश्य से दी जा रही है! अधिक से अधिक लोग आपके ब्लॉग पर पहुँचेंगे तो चर्चा मंच का भी प्रयास सफल होगा।

    ReplyDelete
  2. यहाँ तीसरा एम्पायर हमेशा अपनी टीम का ही पक्ष लेता है| गूंज वुंज कुछ नहीं रहनी न कोई आउट होगा ,थोड़ी नूरा कुश्ती चल रही है |

    ReplyDelete
  3. आगे आगे देखिए होता है क्‍या? शायद तीसरा एम्‍पायर नो-बाल ही दे दे।

    ReplyDelete
  4. सब मिलकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं

    ReplyDelete
  5. ये अम्पायर भी तो बेट्समेन से मिले हुए ही दिख रहे हैं ।

    ReplyDelete
  6. हमें तो पूरी सीरीज़ ही हाथ से जाते दिख रही है बस मैच चलता जाए यूं ही अबकि तो इनका सूपडा साफ़ ही समझिए

    ReplyDelete
  7. सुंदर रचना ..

    नवरात्रि पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  8. मैच का नतीजा जो हो... हार तो जनता की हो ही गई है...

    ReplyDelete
  9. चंद्रमौलेश्वर प्रसाद said...

    आगे आगे देखिए होता है क्या :)

    September 28, 2011 9:51 PM

    ReplyDelete