दुश्मनों को कुछ ऐसे डराते हैं हमारे गृहमंत्री!

गृहमंत्री: यह हमला केवल मुंबई पर नहीं, बल्कि पुरे देश पर हमला है। यह भारत की एकता, अखंडता और समृद्धि पर किया गया हमला है। पानी सर से ऊपर जा चुका है, देश ऐसी हरकतों को हरगिज़-हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के दुश्मनों पर कड़े से कड़े कदम उठाए जाएँगे!

मैं देशवासियों से आह्वान करता हूँ कि सरकार का अनुसरण करें, आवेश में ना आएँ, एकजुटता और "संयमता" के हथियार से देश में छुपे अथवा पडौसी देश की गोद में बैठे देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दें!

5 comments:

  1. देश ऐसी हरकतों को हरगिज़-हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा।
    अब देश जाने और देश का काम, मैं तो बयान दे बरीजुम्मा हुआ।

    ReplyDelete
  2. बहुत ही बेहतरीन व्यग्यं है। आभार जी।

    Visit my blog

    कविता.......तकदीर नहीँ हाथोँ की मेहनत

    ReplyDelete
  3. ऐसे ही तो डरकर आतंकी वापस आ जाते हैं.. कि चलो डरने में मजा आयेगा :)

    ReplyDelete