पति की हाज़िर जवाबी


एक पति पत्नी से बोला - "यदि भविष्य में मुझे कुछ हो जाता है तो क्या तुम दूसरी शादी कर लोगी?"


पत्नी ने कहा - "मैं अपना सारा जीवन अपनी बहन के साथ गुजार दूँगी, लेकिन दूसरी शादी कभी नहीं करूँगी।"

उसने पति से मालूम किया - "अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या तुम दूसरी शादी करोगे?"

पति भी हाज़िर जवाबी से बोला - "ऐसा कभी नहीं होगा! तुम फ़िक्र क्यों करती हो? मैं भी तुम्हारी बहन के साथ ही रह लूँगा।"

11 comments:

  1. अरे वाह बहुत ही जोरदार जैसे को तैसा ....

    ReplyDelete
  2. हा हा हा हा इसके बाद फ़िर दोनों बहनें ही साथ रह रही होंगी ....पार्थ तो निकल लिए होंगे दुन्नो के हाथ से पिटा के ..डायरेक्ट ..।

    ReplyDelete
  3. नीयत ख़राब दिख रही है ....

    ReplyDelete
  4. बहुत ही जोरदार

    ReplyDelete
  5. बहन की खामख्वाह डिमांड बढ़ गई ।

    ReplyDelete
  6. @ डॉ टी एस दराल said...
    बहन की खामख्वाह डिमांड बढ़ गई ।

    हा हा हा... ज़बरदस्त जवाब लगा आपका...



    @ Sunil Kumar said...
    नीयत ख़राब दिख रही है ....

    नीयत तो वाकई ख़राब दिख रही है .... लेकिन पतिदेव के इस जवाब के बाद लगता है 'तबियत' भी खराब हो जाएगी... :-)



    @ अजय कुमार झा said...
    हा हा हा हा इसके बाद फ़िर दोनों बहनें ही साथ रह रही होंगी ....पार्थ तो निकल लिए होंगे दुन्नो के हाथ से पिटा के ..डायरेक्ट ..।

    सही कह रहे हो भय्या, अगर कोई ब्लोगर होगा तो पक्का निकल लिया होगा... क्योंकि बेचारे ब्लोगर की पत्नी को तो पहले ही सौतन के रूप में ब्लोगिंग मिली होती है... इसके बाद यह वाली बात वोह कैसे बर्दाश्त कर सकती है???

    ReplyDelete